Grab the widget  Get Widgets

chi

Showing posts with label Technology Blog. Show all posts
Showing posts with label Technology Blog. Show all posts

Thursday, October 10, 2013

tecnology me hindi ke badhate kadam,टेक्नोलॉजी में हिंदी के बढते कदम

टेक्नोलॉजी में हिंदी के बढते कदम

टेक्नोलॉजी में हिंदी के बढते कदम
नोज जैसवाल : सभी पाठकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। आज की पोस्ट में मैं आप को जानकारी दे रहा हूँ। 'टेक्नोलॉजी में हिंदी के बढते कदम' कुछ दशक पहले तक हिन्दी तकनीक की भाषा नहीं मानी जाती थी। हिन्दीभाषियों को टेक्नोलॉजी के साथ चलने में परेशानी आती थी, लेकिन उसके साथ हिन्दी ने भी कदमताल करना सीख लिया है। कंप्यूटर पर हिन्दी में काम करना अब आसान हो चला है। बहुत से लोग टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स पर भी हिन्दी में काम करने लगे हैं- कुछ इन गैजेट्स के भीतर मौजूद सुविधाओं के जरिए, तो कुछ अलग से एप्लीकेशन डाउनलोड करके। अच्छी बात यह है कि जिन गैजेट्स में हिन्दी मौजूद नहीं थी, 
उनके निर्माता भी भारत के यूजर्स की तरफ से आने वाली पुरजोर मांग को ज्यादा समय तक अनदेखा करने की स्थिति में नहीं हैं। इसका एक उदाहरण है- ब्लैकबेरी के ताजातरीन ऑपरेटिंग सिस्टम में हिन्दी और कई अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति समर्थन शामिल किया जाना। 
पिछले दो महीनों में गैजेट्स के चार बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम्स के नये संस्करणों के बीटा या फाइनल वर्जन रिलीज किए गए हैं। संयोगवश, चारों में हिन्दी के लिए समर्थन मौजूद है। ये चार मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम हैं- आईओएस 7 बीटा 6, एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन, ब्लैकबेरी ओएस 10.2 (डेवलपर्स) और विंडोज 8.1। दुनिया में टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स के ऑपरेटिंग सिस्टम्स में इन चारों की करीब 99 फीसदी हिस्सेदारी है। इनके चलन में आने के बाद टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स में हिन्दी का समर्थन मौजूद न होने संबंधी शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जानी चाहिए। 

एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन में हिन्दी
गूगल का एंड्रॉयड, गैजेट्स की दुनिया का नंबर वन ऑपरेटिंग सिस्टम बना हुआ है। ताजा संस्करण 4.3 जेली बीन में भाषाओं के मामले में कुछ अहम बदलाव हुए हैं। इसके आने से एंड्रॉयड फोन में हिन्दी का पूर्ण समर्थन (नेटिव सपोर्ट) उपलब्ध हो जाएगा। जिन दूसरी भाषाओं के लिए नेटिव सपोर्ट आया है, वे हैं- अफ्रीकान्स, अरबी, हिब्रू, स्वाहिली, जूलू और एमहैरिक। नेटिव सपोर्ट का मतलब है, बिना किसी बाहरी एप्लीकेशन की मदद के हिन्दी में काम करना संभव हो। इसी साल मार्च में गूगल ने नेटिव सपोर्ट के बिना एंड्रॉयड डिवाइसेज पर हिन्दी में काम करने के लिए एक एप्लीकेशन जारी की थी- गूगल हिन्दी इनपुट। इसे इंस्टाल करने के बाद एंड्रॉयड 2.2 और उससे आगे के संस्करणों में हिन्दी में काम करना संभव हो गया था। यह एक की-बोर्ड एक्सटेंशन है, जो रोमन में टाइप करने पर देवनागरी में इनपुट की सुविधा देता है।

एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन में हिन्दी भाषा को सक्रिय करने के लिए ऐसा करें- 
1. Settings>Language And Input पर जाएं।
2.  Language पर टैप करें।
3. भाषाओं की सूची में हिन्दी का चुनाव करने पर फोन का इंटरफेस बदलकर हिन्दी हो जाएगा। अगर फोन के विकल्प हिन्दी में नहीं देखना चाहते, सिर्फ हिन्दी में टाइप करना चाहते हैं तो ऐसा करें-
1. Settings>Language And Input पर जाएं।
2. अब Keyboard and Input Methods पर टैप करें।
3. हिन्दी (देवनागरी) की-बोर्ड चुनें और अपनी सेटिंग्स सेव कर लें। 
गूगल हिन्दी इनपुट एप्लीकेशन ऐसे इस्तेमाल करें-
1. गूगल प्ले स्टोर पर  Google Hindi Input सर्च करें। 
2. दिखाए जाने वाले एप्लीकेशन को डाउनलोड कर इंस्टाल करें।
3. Settings>Language And Input>Keyboard में जाकर Google Hindi Input को सलेक्ट करें।

आईओएस 7 में हिन्दी 
एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम में हिन्दी सक्रिय करना मुश्किल नहीं था। अब सपोर्ट और बेहतर हो गया है। एप्पल के सभी मोबाइल गैजेट्स- आईफोन, आईपैड, आईपॉड आदि में इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होता है। इसके ताजा संस्करण आईओएस 7 का बीटा 6 वर्जन 15 अगस्त को जारी हुआ था। यहां हिन्दी के प्रति समर्थन सिर्फ डिस्प्ले के स्तर पर ही नहीं है, बल्कि टाइपिंग भी आसान है। इन सभी गैजेट्स पर हिन्दी की-बोर्ड को इस तरह सक्रिय किया जा सकता है-
1. Settings>General>International पर टैप करें।
2. अब थोड़ा नीचे जाकर Keyboards पर टैप करें।
3. Add New Keyboard को टैप करें।
4. खुलने वाली सूची में हिन्दी को चुनें। 
जब भी टाइप करना हो, की-बोर्ड पर नीचे दिखने वाले ग्लोब बटन को दबाएं, आप हिन्दी में टाइप कर सकेंगे। फिर से ग्लोब बटन दबाएं और अब अंग्रेजी में टाइप हो सकेगा।

ब्लैकबेरी ओएस 10.2 में हिन्दी 
ब्लैकबेरी के पारंपरिक संस्करणों में हिन्दी समर्थन की मौजूदगी न होने पर भारत में खासा असंतोष रहा है। आखिरकार उसके नई पीढ़ी के ऑपरेटिंग सिस्टम (जो ब्लैकबेरी 10 से शुरू होता है) में हिन्दी यूनिकोड समर्थन उपलब्ध कराया गया था। हालांकि ब्लैकबेरी ने खुद टेक्स्ट कम्पोज करने की सुविधा मुहैया नहीं कराई थी, हिन्दी समेत आठ भारतीय भाषाओं में सिर्फ पहले से टाइप किया टेक्स्ट पढ़ने की सुविधा दी गई थी। लेकिन दूसरे डेवलपर्स के बनाए एप्लीकेशन्स के जरिए टेक्स्ट इनपुट भी संभव है। अगर आपने नया ब्लैकबेरी खरीदा है तो उसमें यह सुविधा सक्रिय की जा सकेगी। अब ब्लैकबेरी ओएस 10.2 में हिन्दी के साथ-साथ ‘हिंगलिश’ को भी बतौर भाषा जोड़ दिया गया है। शायद उन्हें लगता है कि हिन्दी के साथ-साथ उर्दू भाषी भी हिंग्लिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइपिंग के लिए हिंग्लिश टेक्स्ट प्रीडिक्शन सुविधा भी मौजूद है। एक अच्छे एप्लीकेशन की मदद से यहां हिन्दी में टाइप करना संभव है। यह एप्लीकेशन है- मोजो हिन्दी (Mojo Hindi), जिसे ब्लैकबेरी वल्र्ड से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। यह रोमन-देवनागरी पद्धति से काम करता है। चूंकि ब्लैकबेरी 10.2 में आप एक समय पर तीन भाषाओं में काम कर सकते हैं, इसलिए आप हिन्दी, अंग्रेजी और हिंग्लिश को सक्रिय करना चाहें तो ब्लैकबेरी 10.2 में हिन्दी भाषा को सक्रिय करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं-
1. Settings>Language and Input>Input Languages पर जाएं।
2. यहां Add/Remove Languages पर टैप करें। 
3. अब India (Hindi) का चुनाव करें। मोजो हिन्दी टाइपिंग एप्लीकेशन यहां से डाउनलोड करें- BlackBerry World>Apps> Utilities> Utilities> Mojo Hindi

विंडोज 8.1 फॉर टैबलेट व विंडोज आरटी में हिन्दी
माइक्रोसॉफ्ट के ताजा ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8.1 फॉर टैबलेट में हिन्दी को सक्रिय करना उतना ही आसान है, जितना विंडोज कंप्यूटर पर। पहले सर्च बॉक्स में Language लिखें। परिणामों में Region and Language settings पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज में Add a language पर टैप करें। यहां हिन्दी चुनें। अब आपके सिस्टम में हिन्दी सक्रिय हो गई है। अब हिन्दी का की-बोर्ड चुनने के लिए एक बार फिर से Language पेज पर जाएं और जहां हिन्दी लिखा है, वहां क्लिक कीजिए। अब Options>Add A keyboard क्लिक करके इनस्क्रिप्ट हिन्दी की-बोर्ड या कोई भी और आईएमई,0 जो आपने डाउनलोड किया हो, उसे चुन लीजिए। बस, फटाफट हिन्दी में काम करना शुरू कर दीजिए।  



Aircel AirTickets, Hotels and Packages - Travelocity Arzoo.com BabyOye.com Bathla Direct BeStylish brandsfetish.com-CPA British Airways : Affiliate Program bwitch.in Chhabra 555 Cleartrip Travel Services Dabur Uveda daburshilajitgold.com Dr Batra Hair Loss Expedia.co.in Fastrack Firefly eVentures Ltd FirstCry.com - CPA FlowerNFerns FnP_Flowers and Gifts Future Bazaar Good Life - CPA Greendust.com HT Campus - Study Abroad HTCampus indiamags.com Indiavarta.com Inkfruit.com Kyazoonga.com Make My Trip - Domestic Flights Sale MakeMyTrip.com - Domestic Leads Feb12 Mango Street Monster IND MUSTARD CLOTHING COMPANY PRIVATE LIMITED Mycollegeform.com Myntra Designs May12 Ncarry.com Printland Rediff.com India Ltd Rediff.com India Ltd - All Products Robemall Apparels Pvt Ltd Scopial.com shopatdisney.in Shoppers Stop Ltd Style Ever March12 Sulekha.com tantrauniverse.com The Stiff Collar tillstockslast.com timesdeal.com TimesJobs.com - Sep 10 tmhshop.com TravelGuru VioletBag.com Yatra Online Pvt Ltd - AirTickets and Hotels

Sunday, November 25, 2012

Indian Technology Blog.: 26 Indian social bookmarking website list 2012

INDIA  specific social networking sites are kind of few compared to the number of global bookmarking sites, which is also a good thing as you have a limited number of sites to manage. Social bookmarking sites are especially very essential for bloggers or news sites to not only build links but to generate traffic to their websites. Its very essential for bloggers to submit links to these bookmarking sites as and when they publish their new blog post, there is no better way to generate traffic plus building a very good page rank.

Below are the list of social bookmarking sites for 2012.
  1. Allshare
  2. Rambhai.com
  3. Ratevin.com
  4. Yahoo Buzz
  5. OneIndia
  6. tweetr.in
  7. pligg.in
  8. tagza.com
  9. sitemarks.in
  10. sparklinkx
  11. younews.in
  12. bestofindya.com
  13. hotsamachar.com
  14. dezinews.com
  15. Hotklix.com (only bollywood, fashion, celebrity news link accepted)
  16. Humsurfer.com (only bollywood, fashion, celebrity news link accepted)
  17. ta.indli.com (Tamil websites only) 

Below sites are not high quality and are basically copies and all of them have same design, but still you can use it as part of your link building process as there are not many alternatives to generate link from .in domains.

  1. entertentmentmafia.co.in
  2. lolking.in
  3. onlinetalent.in
  4. tweakcoder.in
  5. whatisindustrialpsychology.in
  6. technewsblog.in
  7. dhoom-3movie.co.in
  8. downloadfreefiles.co.in/
  9. techastro.info/

Also checkout list of 350 non registration classified sites
Enhanced by Zemanta

Hindi taknik manch, हिंदी तकनीक मंच.

Hindi taknik manch, हिंदी तकनीक मंच.

Shaadi.com Indian Matrimonials
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

this

page no

Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks

get jobs,search here by Careerjet.com.

Jobs by Careerjet

ref1