Grab the widget  Get Widgets

chi

Thursday, April 18, 2013

मोबाईल से, बिल्कुल मुफ़्त, अनगिनत एस एम एस भेजें दुनिया के किसी भी मोबाईल पर - ज़िंदगी के मेले

मोबाईल से, बिल्कुल मुफ़्त, अनगिनत एस एम एस भेजें दुनिया के किसी भी मोबाईल पर - ज़िंदगी के मेले


आज के इस संचार युग में एस एम एस का नाम किसी मोबाईलधारी ने ना सुन रखा हो ऐसा संभव प्रतीत नहीं होता।
हालाँकि अब SMS भेजे जाने के दाम बहुत कम हो चुके हैं लेकिन मुफ्त एस एम एस भेजा जाना किसे अच्छा नहीं लगता। इस तरह की ढेरों वेबसाइट्स हैं जिन पर पंजीकृत हो कर कथित रूप से Free SMS भेजे जा सकते हैं। सभी वेबसाईट्स की अपनी अपनी सीमाएं हैं और सबसे बड़ी बात यह कि एस एम एस भेजे जाने के लिए वेबसाईट का सहारा लेना ही होता है।
लेकिन अब, 1996 में हॉटमेल बना कर 1998  में  माइक्रोसॉफ्ट  को 40,00,00,000  डॉलर में बेच देने वाले सबीर भाटिया ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर JaxtrSMS का सृजन किया है जिससे सीधे अपने ही नम्बर का उपयोग करते हुए मोबाईल फोन से भारत सहित दुनिया के किसी भी मोबाईल पर, असीमित संख्या में एस एम एस भेजे जा सकते हैं! वो भी एकदम मुफ्त! कोई देर नहीं कोई झंझट नहीं।
jaxtr sms bspabla
ऐसा नहीं है कि यह किसी खास तरह के मोबाईल पर चलेगा। लेकिन शर्त यही है कि मोबाईल का 3 जी  सिस्टम चालू हो। मोबाईल एन्डरॉयड हो, ब्लैक्बेरी हो, आई-फोन हो या फिर नोकिया, जावा, सिंबियन! सबमें काम करेगा यह। डाउनलोड संबंधित जानकारी आपको इस पृष्ठ पर मिल जाएगी।

jaxtr-sms-bspabla-register
मैंने इसे HTC Sensation पर स्थापित कर दो प्रयोग भी किए जो शत प्रतिशत सफ़ल रहे। दिखने और उपयोग करने में बिल्कुल ऐसा ही जैसा सामान्य मोबाईल पर SMS भेजा जाता है और तुरंत मिला भी एस एम एस प्राप्तकर्ता को।
व्यक्तिगत तौर पर ऐसी कथित Free सुविधायों से मैं स्वयं को भरसक बचाता हूँ क्योंकि मेरा मानना रहा है कि किसी ना किसी रूप में हर चीज की कीमत चुकानी पड़ती है फिर चाहे वह मुफ़्त ही क्यों ना दिख रही हो। उदाहरण देखें तो 6 महीने में ही 10 लाख उपयोगकर्ता (दिसंबर 1996) बना लेने वाले हॉटमेल को माईक्रोसॉफ़्ट ने 400 मिलियन डॉलर (दिसंबर 1997) में इसीलिए खरीदा था कि उस पर दिखाए जाने वालेविज्ञापनों से कमाई की जा सके। तब तक उपयोगकर्ता हो चुके थे 85 लाख और जैसा कि दावा किया जाता है फरवरी 1999 में यह संख्या रोजाना डेढ़ लाख सदस्य बनाते हुए 3 करोड़ को पार कर चुकी थी।
अरे! आप क्या सोच रहे?
इस लेख का मूल्यांकन करें
Vote Saved. Rating: 9.7/10
मोबाईल से, बिल्कुल मुफ़्त, अनगिनत एस एम एस भेजें दुनिया के किसी भी मोबाईल पर9.6 out of 10 based on 5 ratings 
Print Friendly


इस लेख पर, क्या तलाशते हुए आ रहे हैं लोग?:

  • मोबाईल नम्बर जानकारी
  • मोबाईल से कमाई
  • कम्प्यूटर इंजिनियर
  • मोबाईल पे sms free
  • मोबाईल पर निबंध
  • मोबाईल नम्बर की जानकारी
  • मोबाईल दुनिया
  • मोबाईल sms
  • एन्डरॉयड मोबाइल क्‍या है
WP Greet Box icon
नमस्कार! यदि आप यहाँ पहली बार आए हैं तो संभवत: इस वेबसाईट पर नई जानकारियों से अवगत होने के लिए आर एस एस फीड की सदस्यता लेना पसंद करेंगे

छतीसगढ़ के दल्ली राजहरा में जनम. भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवारत. हिंदी से बेहद लगाव. इलेक्ट्रोनिक्स, कम्प्यूटर, आटोमोबाईल सहित अन्य तकनीकों में रुचि. फोटोग्राफी, बागवानी, घुमक्कड़ी का शौक. इंटरनेट पर 13 वर्षों से सक्रिय.






AircelAirTickets, Hotels and Packages - TravelocityArzoo.comBabyOye.comBathla DirectBeStylishbrandsfetish.com-CPABritish Airways : Affiliate Programbwitch.inChhabra 555Cleartrip Travel ServicesDabur Uvedadaburshilajitgold.comDr Batra Hair LossExpedia.co.inFastrackFirefly eVentures LtdFirstCry.com - CPAFlowerNFernsFnP_Flowers and GiftsFuture BazaarGood Life - CPAGreendust.comHT Campus - Study AbroadHTCampusindiamags.comIndiavarta.comInkfruit.comKyazoonga.comMake My Trip - Domestic Flights SaleMakeMyTrip.com - Domestic Leads Feb12Mango StreetMonster INDMUSTARD CLOTHING COMPANY PRIVATE LIMITEDMycollegeform.comMyntra Designs May12Ncarry.comPrintlandRediff.com India LtdRediff.com India Ltd - All ProductsRobemall Apparels Pvt LtdScopial.comshopatdisney.inShoppers Stop LtdStyle Ever March12Sulekha.comtantrauniverse.comThe Stiff Collartillstockslast.comtimesdeal.comTimesJobs.com - Sep 10tmhshop.comTravelGuruVioletBag.comYatra Online Pvt Ltd - AirTickets and Hotels

गूगल द्वारा बंद कर दिए ब्लॉग वापस पाने के उपाय - ज़िंदगी के मेले

गूगल द्वारा बंद कर दिए ब्लॉग वापस पाने के उपाय - ज़िंदगी के मेले

मुझे अक्सर ही ब्लॉगर साथियों के संदेश मिलते रहते हैं कि गूगल ने अपने ब्लॉगर प्लेटफॉर्म ब्लॉगस्पॉट का उपयोग कर रहे उनके ब्लॉग बिना चेतावनी के मिटा दिए हैं। :-(
कभी कभी इस सिलसिले में सूचना एक ई-मेल भी आती है कि ‘आपने ब्लॉगस्पॉट की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है।’
From: Blogger
Date: xxxx/xx/xx
Subject: http://xxxxx.blogspot.com/ को हटा दिया गया है
To: xxxxxxx@gmail.com
नमस्‍कार, http://xxxxxxx.blogspot.com/ पर स्थित आपके ब्‍लॉग की समीक्षा और पुष्टिकरण में SPAM के लिए हमारी सेवा शर्तों का उल्‍लंघन हुआ है. शर्तों के अनुपालन में, हमने ब्‍लॉग को निकाल दिया है और उसके URL पर अब अभिगमन नहीं किया जा सकता. अधिक जानकारी के लिए, कृपया निम्‍नांकित संसाधनों की समीक्षा करें: ब्‍लॉगर सेवा की शर्तें: http://blogger.com/terms.g ब्‍लॉगर सामग्री नीति: http://blogger.com/content.g -ब्‍लॉगर टीम

जैसा कि ईमेल से ही स्पष्ट हो जाता है ब्लॉग का हटाया जाना सेवा शर्तों के कथित उल्‍लंघन के कारण होता है। अब उल्‍लंघन का पता या तो गूगल के रोबोट जासूस करते हैं या हो सकता है आपके हमारे ही किसी साथी ने शिकायत कर दी हो इस बारे में!:-o

blog removed bspabla
अब अगर ऐसा हो ही गया है तो दहशत में आने की ज़रूरत नहीं है (कहना आसान है लेकिन जिस पर बीतती है उस बेचारे के तो होश ही उड़ जाते हैं :-) ) शुक्र मनाइए कि आपका गूगल खाता बंद नहीं हुआ। हो सकता है गूगल ने किसी भ्रामक जानकारी के चक्कर में आ कर आपका ब्लॉग दुनिया की नज़रों से दूर कर दिया हो। लेकिन निश्चिंत रहिए ब्लॉग सुरक्षित पड़ा है गूगल बाबा के चरणों में।
गूगल को धूप अगरबती ले कर मनाने की कोशिश में पहला काम कीजिए कि अपने गूगल खाते में लॉगिन करें। फिर इस लिंक पर जाएँ। खाली स्थान पर अपने ब्लॉग की कड़ी ध्यानपूर्वक लिखें। (जैसे कि http://xxxxxxx.blogspot.com/)
लिखने के बाद एक बार और घूर घूर कर जांच लें कि ठीक लिखा है या नहीं और Submit पर क्लिक कर दें।
अब अगले 48 घंटे के लिए ब्लॉग की दुनिया से दूर हो कर अपने परिवार को समय दीजिए, दिल बहलाइए। अगर गूगल को लगेगा कि उससे गलती से ऐसा हो गया है तो आपके ब्लॉग आपको दो दिन के अंदर वापस कर देगा। अगर फिर भी उसका दिल ना पिघला तो अगली तपस्या के लिए तैयार रहिए। जिसका तरीका भी बता देंगे भई :-D
… और हाँ! देर मत कीजिएगा। वैसे तो गूगल इसे अपने पास रखता है कुछ सप्ताह तक। लेकिन क्या पता कब उसका मन बदल जाए और झाडू मार कर निकाल बाहर करे आपकी महीनों-वर्षों की मेहनत।

blog export bspabla
ऎसी नौबत आने से पहले अपने प्यारे-न्यारे ब्लॉग का बैक-अप लेने की आदत क्यों नहीं डाल लेते? अब उसका तरीका भी बताना पडेगा? पहले भी कई बार बता चुका हूँ कि यह एक बेहद आसान सी आधिकारिक प्रक्रिया है जिसके लिए
  1. अपने ब्लॉगर खाते में लॉगिन करें
  2. Setting के अंतर्गत Basic में Basic Tools के सामने ही लिखा मिलेगा Export Blog, उस पर सावधानीपूर्वक क्लिक करें (पास ही में Delete Blog लिखा है, उस पर मत चले जाए माऊस, वरना मुझे दोष देंगे आप)
  3. अगले खुले पृष्ट पर DOWNLOD BLOG पर क्लिक करें
  4. जो फाईल .XML स्वरूप में सहेजी जा रही है, Save हो रही है, उसके स्थान/ फोल्डर का ध्यान रखें
बस हो गया आपके ब्लॉग का बैक अप! वैसे तरीके और भी है. उनकी चर्चा फिर कभी
सोचिए, आपके साथ ऐसी घटना नहीं हो सकती क्या?
इस लेख का मूल्यांकन करें
Vote Saved. Rating: 9.8/10
गूगल द्वारा बंद कर दिए ब्लॉग वापस पाने के उपाय9.7 out of 10 based on 3 ratings
Print Friendly
WP Greet Box icon
नमस्कार! यदि आप यहाँ पहली बार आए हैं तो संभवत: इस वेबसाईट पर नई जानकारियों से अवगत होने के लिए आर एस एस फीड की सदस्यता लेना पसंद करेंगे

छतीसगढ़ के दल्ली राजहरा में जनम. भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवारत. हिंदी से बेहद लगाव. इलेक्ट्रोनिक्स, कम्प्यूटर, आटोमोबाईल सहित अन्य तकनीकों में रुचि. फोटोग्राफी, बागवानी, घुमक्कड़ी का शौक. इंटरनेट पर 13 वर्षों से सक्रिय.

Shaadi.com Indian Matrimonials
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

this

page no

Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks

get jobs,search here by Careerjet.com.

Jobs by Careerjet

ref1